खेल

IPL 2023 MI Win By 6 Wickets Against DC In March 16 At Arun Jaitley Stadium Delhi Capitals Vs Mumbai Indians

MI vs DC Match Highlighst: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया है. मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य मिला था. रोहित शर्मा की टीम ने आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम कर लिया. इस तरह मुंबई इंडियंस ने सीजन की पहली जीत दर्ज की. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को सीजन की पहली जीत का इंतजार है. मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े. 

इसके अलावा तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर 41 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 1 चौके और 4 छक्के जड़े. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर निराश किया. सूर्यकुमार यादव बिना कोई रन बनाए पहली गेंद पर ही पवैलियन लौट गए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके. वहीं, मुस्ताफिजुर रहमान को एक कामयाबी मिली.

मुंबई इंडियंस के सामने था 173 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करने उतरी  दिल्ली कैपिटल्स 19.4 ओवर में 173 रनों पर सिमट गई. दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए. इस ऑलराउंडर ने 25 गेंदों पर 55 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के जड़े. जबकि कप्तान डेविड वार्नर ने सबसे 46 गेंदों पर 51 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके जड़े. इसके अलावा मनीष पांडे ने 18 गेंदों पर 26 रन बनाए. जबकि पृथ्वी शॉ ने 10 गेंदों पर 15 रनों का योगदान दिया. इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

ऐसा रहा मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की बात करें तो लेग स्पिनर पीयूष चावला ने शानदार गेंदबाजी की. मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला और जेसन बेहरनडॉफ ने 3-3 विकेट झटके. रीली मेरेडिथ को 2 कामयाबी मिली. इसके अलावा ऋतिक शौकीन ने 1 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें-

Yash Dhull IPL Debut: अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान ने किया IPL डेब्यू, अच्छा नहीं रहा पहला मैच

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button