लाइफस्टाइल

Pitru Paksha 2023 Kab Se Shuru When Is Pitru Paksha Start Date Shradha Tithi Tarpan Pind Daan

Pitru Paksha 2023: हिंदू धर्म में पितरों की आत्मा की शांति के लिए साल में 16 दिन तक श्राद्ध कर्म किए जाते हैं, इस पखवाड़े को पितृ पक्ष कहा जाता है. पितृ पक्ष में वंशज अपने पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति के लिए पिंड दान (Pind Daan) और तर्पण (Tarpan) करते हैं.

मान्यता है कि यदि किसी की कुंडली में पितृ दोष है तो पितृ पक्ष में इस दोष से मुक्ति पाने के सबसे श्रेष्ठ समय है. आइए जानते हैं इस बार पितृ पक्ष कब से शुरू हो रहे हैं, श्राद्ध की सभी तिथियों की डेट और महत्व.

पितृ पक्ष 2023 डेट (Pitru Paksha 2023 Date)

इस साल पितृ पक्ष 29 सितंबर 2023 से शुरू हो रहे हैं इसका समापन 14 अक्टूबर 2023 को होगा. पितृ पक्ष हर साल भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से अश्विन माह की अमावस्या तक चलता है, इसे सर्व पितृ अमावस्या  और महालय अमावस्या कहते हैं.

पितृ पक्ष में कब करें श्राद्ध ? (Pitru Paksha Shradha)

पितृ पक्ष में पूर्वजों की मृत्यु की तिथि के अनुसार श्राद्ध किया जाता है. जिस तिथि को पितर की मृत्यु हुई हो, उसी तिथि को उस पितर के नाम से तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म किया जाता है. अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु तिथि पता न हो तो ऐसी स्थिति में सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध करना चाहिए.

पित पृक्ष 2023 श्राद्ध तिथियां (Pitru Paksha 2023 Tithi)

  • पूर्णिमा का श्राद्ध  – 29 सितंबर 2023 (शुक्रवार)
  • प्रतिपदा का श्राद्ध – 29 सितंबर 2023 (शुक्रवार)
  • द्वितीया का श्राद्ध – 30 सितंबर 2023 (शनिवार)
  • तृतीया का श्राद्ध – 1 अक्टूबर 2023 (रविवार)
  • चतुर्थी का श्राद्ध – 2 अक्टूबर 2023 (सोमवार)
  • पंचमी का श्राद्ध – 3 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)
  • षष्ठी का श्राद्ध – 4 अक्टूबर 2023 (बुधवार)
  • सप्तमी का श्राद्ध – 5 अक्टूबर 2023 (गुरुवार)
  • अष्टमी का श्राद्ध – 6 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार)
  • नवमी का श्राद्ध – 7 अक्टूबर 2023 (शनिवार)
  • दशमी का श्राद्ध – 8 अक्टूबर 2023 (रविवार)
  • एकादशी का श्राद्ध – 9 अक्टूबर 2023 (सोमवार)
  • मघा श्राद्ध – 10 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)
  • द्वादशी का श्राद्ध – 11 अक्टूबर 2023 (बुधवार)
  • त्रयोदशी का श्राद्ध – 12 अक्टूबर 2023 (गुरुवार)
  • चतुर्दशी का श्राद्ध – 13 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार)
  • सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या – 14 अक्टूबर 2023 (शनिवार)

Diwali 2023 Date: दिवाली कब है? नोट करें डेट और लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button