भारत

Chandrayaan 3 Launch By ISRO Mallikarjun Kharge Jairam Eamesh Mansukh Mandaviya

Chandrayaan 3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार (14 जुलाई) की दोपहर को 2 बजकर 35 मिनट पर तीसरे चंद्रयान मिशन को लॉन्च कर दिया. इस पर इसरो चीफ प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि ‘चंद्रयान-3’ ने चंद्रमा की तरफ अपनी यात्रा शुरू दी है.

चंद्रयान-3 के लॉन्च होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता जयराम रमेश सहित कई नेताओं ने खुशी जताई.  

खरगे ने कहा कि हमारी खुशी सातवें आसमान पर है. वहीं कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक लांच होना हम सभी भारतीयों के लिए बेहद गर्व और उत्साह का अवसर है. मंडाविया ने कहा कि गौरव के क्षण. बधाई हो भारत!

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा? 
खरगे ने ट्वीट किया, ”वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और चंद्रयान मिशन के सफल प्रक्षेपण में शामिल सभी लोगों की जबरदस्त प्रतिभा, समर्पण, कौशल और कड़ी मेहनत को धन्यवाद. हमें आप पर गर्व हैं.” कांग्रेस पार्टी की ओर से हम इसरो की टीम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं.”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button