लाइफस्टाइल

Adhik Maas Ekadashi 2023 Date Padmini Parma Ekadashi Vrat Kab Hai Puja Muhurat Significance

Adhik Maas Ekadashi 2023:  साल 2023 में 24 की बजाय 26 एकादशी का संयोग है, क्योंकि इस साल अधिक मास भी रहेगा. अधिक मास की शुरुआत 18 जुलाई 2023 से हो रही है. इसका समापन 14 अगस्त 2023 को होगा. अधिक मास को पुरुषोत्तम मास और मलमास के नाम से भी जाना जाता है.

हर 3 साल में अधिक मास आता है. एकादशी और अधिक मास दोनों ही श्रीहरि विष्णु को समर्पित है. ऐसे में 3 साल बाद अधिक मास की पद्मिनी एकादशी और परमा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. आइए जानते हैं अधिक मास की एकादशी की डेट, मुहूर्त और महत्व.

अधिकमास एकादशी 2023 डेट (Adhik maas Ekadashi 2023 Date)

  • पद्मिनी एकादशी – इस साल अधिक मास के कृष्ण पक्ष की पद्मिनी एकादशी 29 जुलाई 2023 शनिवार को है.
  • परमा एकादशीसाल 2023 में अधिक मास के शुक्ल पक्ष की परमा एकादशी 12 अगस्त 2023 शनिवार को है.

पद्मिनी एकादशी 2023 मुहूर्त (Padmini Ekadashi 2023 Muhurat)

पंचांग के अनुसार अधिक मास के कृष्ण पक्ष की पद्मिनी एकादशी तिथि 28 जुलाई 2023 को दोपहर 02.51 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 29 जुलाई 2023 को दोपहर 01.05 मिनट पर खत्म होगी.

  • पूजा का समय – सुबह 07.22 – सुबह 09.04
  • पद्मिनी एकादशी व्रत पारण – सुबह 05.41 – सुबह 08.24 ( 30 जुलाई 2023)

परमा एकादशी 2023 मुहूर्त (Parma Ekadashi 2023 Muhurat)

पंचांग के अनुसार अधिक मास के शुक्ल पक्ष की परमा एकादशी तिथि 11 अगस्त 2023 को सुबह 05.06 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 12 अगस्त 2023 को सुबह 06.31 मिनट पर इसका समापन होगा.

  • पूजा का समय – सुबह 07.28 – सुबह 09.07
  • पद्मिनी एकादशी व्रत पारण – सुबह 05.49 – सुबह 08.19 (12 अगस्त 2023)

अधिकमास एकादशी महत्व (Adhik Maas Ekadashi Significance)

पुराणों में कहा गया है कि अधिक मास में आने वाली पद्मिनी एकादशी और परमा एकादशी का व्रत करने से समस्त 24 एकादशी, सभी तीर्थों और यज्ञों का फल मिल जाता है.स्कंद पुराण के अनुसार अधिक मास की एकादशी के व्रत से बढ़कर कोई यज्ञ, तप या दान नहीं है. इस व्रत को करने से मिलने वाले पुण्य से पितरों को संतुष्टि मिलती है.

Weekly Panchang 2023: सावन सोमवार से शुरू होगा जुलाई का दूसरा सप्ताह, जानें 7 दिन के शुभ मुहूर्त, योग और त्योहार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button