खेल

CSK will retain MS Dhoni for lowest amount possible before IPL 2025 mega auction latest sports news

CSK, MS Dhoni: आईपीएल ऑक्शन 2025 से पहले बड़ी जानकारी सामने आ रही है. अगर आप चेन्नई सुपर किंग्स और महेन्द्र सिंह धोनी के फैंस हैं तो यह खबर आपके लिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स महेन्द्र सिंह धोनी को रिटेन करेगी. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार चेन्नई सुपर किंग्स महेन्द्र सिंह धोनी को कम से कम पैसों में रिटेन करेगी. दरअसल, अगर माही कम पैसों पर रिटेन होते हैं तो चेन्नई सुपर किंग्स ऑक्शन में ज्यादा पैसे खर्च कर सकती है. चेन्नई सुपर किंग्स महेन्द्र सिंह धोनी के अलावा अन्य बड़े भारतीय नामों को रिटेन कर सकती है.

इन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी चेन्नई सुपर किंग्स?

ऐसा माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक बीसीसीआई रिटेनशन पॉलिसी जारी करेगी. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स समेत अन्य टीमें ऑक्शन में जाएंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स अपने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के अलावा ऋतुराज गायकवाड़, रवीन्द्र जडेजा, शिवम दुबे और मथीशा पथिराना को रिटेन करेगी. इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स महेन्द्र सिंह धोनी के अलावा अपने बड़े नामों को रिटेन करेगी. हालांकि, अब तक इस पर अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स महेन्द्र सिंह धोनी को हर हाल में रिटेन करेगी.

आईपीएल इतिहास के कामयाब कप्तानों में शुमार है माही का नाम

बताते चलें कि महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तानों में शुमार हैं. हालांकि, अब वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ चुके हैं. महेन्द्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके की कप्तानी संभाल रहे हैं. महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड 5 बार आईपीएल टाइटल जीता. महेन्द्र सिंह धोनी के अलावा रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने 5 बार टाइटल अपने नाम किया है. माही की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीता है.

ये भी पढ़ें-

AUS vs ENG: वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने बनाया रिकॉर्ड, लगातार इतने वनडे जीतकर रच दिया इतिहास

Watch: आपने विराट का यह डांस देखा क्या… शाकिब अल हसन के आउट होते ही किंग कोहली ने जमकर लगाए ‘ठुमके’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button