लाइफस्टाइल

Ram Navami 2023 Lord Rama Puja Importance Know Ram Navami Vrat Paran Vidhi And Muhurat

Ram Navami 2023 Vrat Paran Vidhi and Muhurat: गुरुवार 30 मार्च 2023 को देशभर में धूमधाम के साथ राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है. मान्यता है कि चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को ही भगवान राम का जन्म हुआ था और इसलिए इस दिन को लोग राम जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं. इस दिन पूजा पाठ किए जाते हैं और विशेष झाकियां और जुलूस भी निकलती है. 

राम नवमी का महत्व

राम नाम में अद्भुत शक्ति होती है. मान्यता है कि केवल राम नाम का स्मरण करना हजारों देवताओं के उच्चारण जैसा होता है. इतना ही नहीं राम नाम का जप करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. ऐसे में राम नवमी का दिन तो राम लला के जन्मोत्सव का दिन है, इसलिए यह विशेष दिन होता है. इस दिन भगवान राम की पूजा करने और व्रत रखने का महत्व कई गुणा बढ़ जाता है और बुरे कर्म दूर होते हैं. श्रद्धाभाव से भगवान राम की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. वहीं इस साल तो राम नवमी पर कई शुभ योग भी बने हैं, जिसमें पूजा और व्रत करना अत्यंत ही फलदायी है.

dharma reels

राम नवमी व्रत-पारण मुहूर्त

राम नवमी के दिन भक्त सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त यानी आठ पहर का व्रत रखते हैं. लोग पूरे दिन का उपवास रखते हैं और शाम को व्रत खोलते हैं तो वहीं कुछ लोग अगले दिन व्रत का पारण करते हैं. लेकिन जानते हैं राम नवमी के व्रत का पारण करने के लिए क्या है सही मुहूर्त. क्योंकि सही विधि और सही समय पर किए पारण से ही व्रत संपन्न और सफल होता है.

30 मार्च 2023 को राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है. राम नवमी के अगले दिन यानी 31 मार्च को व्रत का पारण किया जाएगा. पारण के लिए 31 मार्च 2023 को चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 01:57 तक किया जा सकता है. आप व्रत का पारण करने के बाद सामान्य भोजन भी कर सकते हैं. लेकिन व्रत खोलने के लिए कभी भी तामसिक या लहसुन-प्याज युक्त भोजन न खाएं. सबसे उत्तम होगा कि आप पूजा के प्रसाद से ही व्रत का पारण करें.

ये भी पढ़ें: Ram Navami 2023: भगवान राम के बारे में ये रोचक तथ्य नहीं जानते होंगे आप

 Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button