ISRO will Release images captured by Vikram lander Pragyan Rover On Chandrayaan 3 anniversary


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज 23 अगस्त शुक्रवार को चंद्रमा के कई रहस्य के बारे में बताने वाला है. इन सब के बीच लोगों की निगाहें चंद्रमा पर मौजूद पानी की मौजूदगी पर टिकी रहेगी.

चंद्रमा के वायुमंडल और उसकी सतह के बारे में भी काफी जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके पहले भी इसरो ने चंद्रमा पर पानी की मौजूदगी की बात कही थी.

चंद्रयान-3 के 1 साल पूरे होने पर इसरो विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की ओर से ली गई हजारों तस्वीरों को जारी करने वाला है. 23 अगस्त 2023 को इसरो ने चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में भेजा था.

चांद पर मिशन भेजने में भारत अमेरिका, सोवियत संघ और चीन के बाद चौथा राष्ट्र बन गया है.

मई 2024 में इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की कई तस्वीरें जारी की थी. यह तस्वीरें बेहद ही साफ यानी कि हाई रेजोल्यूशन तस्वीर थी. इन्हीं तस्वीरों से चंद्रमा के बारे में कई राज खुलने वाले हैं.

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग भारत को उन दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल कर देती है, जिन्होंने ने अंतरिक्ष में मिशन पूरा किया.

चांद के दक्षिणी इलाके की भूमि बहुत ही जटिल है. ऐसे में वहां सक्सेसफुल और सॉफ्ट लैंडिंग करवाना एक बड़ी चुनौती हो जाती है और भारत के लिए बड़ी उपलब्धि भी.
Published at : 23 Aug 2024 05:32 PM (IST)