jaat actor sunny deol box office record for last 25 years champion gadar apne to gadar 2 jaat box office collection record

Jaat Actor Sunny Deol Box Office Record: सनी देओल की फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज हुई और रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड बना दिए. गदर 2 के 2 साल बाद लौटे सनी देओल की एक्शन हीरो वाली इमेज को पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस मैथ्री मूवी मेकर्स ने अच्छे से भुनाया है.
जाट की ओपनिंग, रिव्यूवर्स का प्यार और फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ को देखकर लग रहा है कि एक बार फिर से सनी देओल नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाने वाले हैं. खैर ये तो रहा सनी देओल की हालिया फिल्म का हाल लेकिन पिछले 25 सालों का इतिहास उठाकर देखें तो ये काफी निराशाजनक है.
ऐसे में पहले गदर 2 और उसके बाद जाट के आने से ऐसा लग रहा है कि सनी देओल को संजीवनी मिल गई है. तो चलिए डालते हैं सनी देओल की पिछले 25 सालों की हिट, फ्लॉप और ब्लॉकबस्टर फिल्मों पर नजर.
सनी देओल की पिछले 25 सालों की हिट और ब्लॉकबस्टर
सनी देओल ने साल 2001 से 2025 तक 37 फिल्में की हैं, जिनमें से कितनी हिट या ब्लॉकबस्टर हुईं, वो जानकारी आप नीचे टेबल पर देख सकते हैं.
फिल्म | साल | हिट/ब्लॉकबस्टर |
गदर | 2001 | ब्लॉकबस्टर |
इंडियन | 2001 | हिट |
अपने | 2007 | हिट |
यमला पगला दीवाना | 2011 | हिट |
गदर 2 | 2023 | ब्लॉकबस्टर |
टोटल | 5 |
सनी देओल की पिछले 25 सालों की फ्लॉप फिल्में
सनी देओल के साथ ऐसा कभी नहीं रहा कि उनके पास फिल्में न रही हों. पिछले 25 सालों में हर साल उनकी कोई न कोई फिल्म रिलीज होती रही है. लेकिन इनमें से ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही रही हैं. नीचे टेबल पर इन फिल्मों पर भी नजर डाल लेते हैं.
फिल्म | साल | फ्लॉप |
फर्ज | 2001 | फ्लॉप |
कसम | 2001 | फ्लॉप |
मां तुझे सलाम | 2002 | फ्लॉप |
शहीद | 2002 | फ्लॉप |
जानी दुश्मन | 2002 | फ्लॉप |
कर्ज | 2002 | फ्लॉप |
द हीरो | 2003 | फ्लॉप |
जाल- द ट्रैप | 2003 | फ्लॉप |
खेल | 2003 | फ्लॉप |
लकीर | 2004 | फ्लॉप |
जो बोले सो निहाल | 2005 | फ्लॉप |
तीसरी आंख | 2006 | फ्लॉप |
नक्शा | 2006 | फ्लॉप |
बिग ब्रदर | 2007 | फ्लॉप |
फूल एन फाइनल | 2007 | फ्लॉप |
काफिला | 2007 | फ्लॉप |
फॉक्स | 2009 | फ्लॉप |
राइट या रॉन्ग | 2010 | फ्लॉप |
खुदा कसम | 2010 | फ्लॉप |
यमला पगला दीवाना 2 | 2013 | फ्लॉप |
सिंह साब द ग्रेट | 2013 | फ्लॉप |
महाभारत | 2013 | फ्लॉप |
ढिश्यक्याउं | 2014 | फ्लॉप |
आई लव एनवाय | 2015 | फ्लॉप |
घायल वन्स अगेल | 2016 | फ्लॉप |
पोस्टर बॉयज | 2017 | फ्लॉप |
यमला पगला दीवाना फिर से | 2018 | फ्लॉप |
मोहल्ला अस्सी | 2018 | फ्लॉप |
भइयाजी सुपरहिट | 2018 | फ्लॉप |
ब्लैंक | 2019 | फ्लॉप |
चुप | 2022 | फ्लॉप |
टोटल | 31 |
25 सालों में कितना था सनी देओल का सक्सेज रेट
जाट, सनी देओल की पिछले 25 सालों में 37वीं फिल्म है. इसके पहले उन्होंने जो 36 फिल्में कीं उनमें से 31 फ्लॉप और सिर्फ 5 हिट या ब्लॉकबस्टर हो पाईं. अगर उनका सक्सेस रेट निकालें तो उनकी 86 प्रतिशत से ज्यादा फिल्में फ्लॉप रही हैं. तो वहीं 13 से 14 प्रतिशत के आसपास ही हिट फिल्में रही हैं.
जाट होगी सनी देओल के लिए संजीवनी
जाट का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10 करोड़ के ऊपर जा चुका है. ट्रेड एक्सपर्ट्स को ऐसी उम्मीदें भी थीं. करीब 100 करोड़ में बनी ये फिल्म वीकेंड आते-आते अपने बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा निकाल लेगी. फिल्म को जिस हिसाब से प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. उन्हें देखकर लग रहा है कि जाट सनी देओल के करियर में गदर 2 के बाद संजीवनी की तरह काम करेगी.
सनी देओल के पास हैं और भी कई बड़ी फिल्में
सनी देओल के बाद इस फिल्म के बाद कई फिल्में लाइन से हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा इंतजार आमिर खान प्रोडक्शन के तले बनी फिल्म लाहौर 1947 का हो रहा है. इसके बाद, उनके पास बॉर्डर 2 जैसी बड़ी फ्रेंचाईजी की भी फिल्म है.