rashmika mandanna movies list blockbuster hit flops and box office collection detail amid salman khan sikandar release

Sikandar Actress Rashmika Mandanna Movies List: रणबीर कपूर की एनिमल, अल्लू अर्जुन की पुष्प 2, विक्की कौशल की छावा और सलमान खान की सिकंदर में दो बातें कॉमन हैं. पहली बात ये कि शुरुआती 3 फिल्में ब्लॉकबस्टर हैं और 30 मार्च को आने वाली ब्लॉकबस्टर होने वाली है.
दूसरी और सबसे खास बात ये कि इन चारों फिल्मों में रश्मिका मंदाना हैं. रश्मिका मंदाना की लगातार 3 ब्लॉकबस्टर से साबित होता है कि वो जिस फिल्म से जुड़ जाती हैं उस फिल्म की किस्मत बदल जाती है. अब सलमान खान की सिकंदर की बारी है.
रश्मिका मंदाना की फिल्मों का बजट, वर्डिक्ट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रश्मिका मंदाना का फिल्म करियर सिर्फ 9 साल का है. उन्होंने 2016 की कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से डेब्यू किया था. तब से लेकर आज तक वो कितनी फिल्मों का हिस्सा रही हैं और कितनी फिल्में हिट-सुपरहिट-ब्लॉकबस्टर रही हैं? ये जानते हैं.
साथ ही, ये भी जानेंगे कि उन्होंने कितनी फ्लॉप फिल्मों में काम किया है और उनका सक्सेज रेट क्या है. बता दें कि यहां दिया गया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ा डेटा वर्ल्डवाइड आधार पर लिया गया है.
रश्मिका मंदाना की हिट फिल्में
फिल्म | साल | हिट | बजट (करोड़ रुपये में) | कमाई |
अंजनिपुत्र | 2017 | सुपरहिट | 17 | 43.4 |
भीष्मा | 2020 | सुपरहिट | 25 | 50 |
पोगारू | 2021 | हिट | 25 | 45 |
सुल्तान | 2021 | हिट | 25 | 40 |
पुष्पा द राइज | 2021 | सुपरहिट | 200 | 365 |
वारिसू | 2023 | सुपरहिट | 180 | 303 |
टोटल | 6 फिल्में | 472 करोड़ | 846.4 करोड़ |
रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्में
रश्मिका मंदाना ने अपने छोटे से करियर में जितनी हिट नहीं दीं उससे ज्यादा ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रही हैं. नीचे टेबल पर आपको पूरी डिटेल मिल जाएगी.
फिल्म | साल | ब्लॉकबस्टर | बजट (करोड़ रुपये में) | कमाई |
किरिक पार्टी | 2016 | ब्लॉकबस्टर | 4 | 36.8 |
चमक | 2017 | ब्लॉकबस्टर | 7 | 22.3 |
चलो | 2018 | ब्लॉकबस्टर | 5 | 25 |
गीता गोविंदम | 2018 | ब्लॉकबस्टर | 20 | 68 |
यजमान | 2019 | ब्लॉकबस्टर | 25 | 52 |
सरिलेरु नीकेवरु | 2020 | ब्लॉकबस्टर | 90 | 227 |
सीता रामम | 2022 | ब्लॉकबस्टर | 30 | 96 |
एनिमल | 2023 | ब्लॉकबस्टर | 150 | 901.2 |
पुष्पा 2 द रूल | 2024 | ब्लॉकबस्टर | 500 | 1740.95 |
छावा | 2025 | ब्लॉकबस्टर | 130 | 794.35 ( अभी भी थिएटर में है) |
टोटल | 10 | 961 करोड़ | 3963.6 |
रश्मिका मंदाना की फ्लॉप फिल्में
रश्मिका मंदाना ने अपने 9 साल के करियर में बेहद कम फ्लॉप फिल्में की हैं. इस लिस्ट को भी आप नीचे टेबल में देख सकते है.
फिल्म | साल | फ्लॉप | बजट (करोड़ रुपये में) | कमाई |
देवदास | 2018 | फ्लॉप | 40 | 48 |
डियर कॉमरेड | 2019 | फ्लॉप | 35 | 37 |
अदावल्लु मीकू जोहारलु | 2022 | फ्लॉप | 20 | 13.5 |
गुडबाय | 2022 | फ्लॉप | 25 | 11 |
टोटल | 4 | 120 करोड़ | 109.5 करोड़ |
रश्मिका मंदाना का सक्सेस रेट, कितनी हिट कितनी फ्लॉप
रश्मिका मंदाना की टोटल फिल्मों की लिस्ट देखें तो सिकंदर से पहले रश्मिका ने 4 सुपरहिट, 2 हिट और 10 ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. रश्मिका के खाते में सिर्फ 4 ही फ्लॉप्स हैं. इस हिसाब ने उनकी टोटल फिल्मों की संख्या 20 हो चुकी है. इनमें से उन्हें 16 बार सफलता मिल चुकी है और 4 बार असफलता.
रश्मिका का सक्सेस रेट देखें तो ये बेहद कमाल का है. उन्होंने अपने करियर में 80 प्रतिशत सफल फिल्में की हैं और सिर्फ 20 प्रतिशत फ्लॉप फिल्में. अगर उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का प्रतिशत निकालें तो ये 50 प्रतिशत पहुंचता है. रश्मिका मंदाना एक और फिल्म का पार्ट रही हैं जिनका नाम मिशन मजनू है. हालांकि, इसका डेटा यहां इस्तेमाल नहीं किया गया है क्योंकि ये फिल्म थिएटर में रिलीज न होकर सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई थी.
रश्मिका पर मेकर्स ने लगाया इतना बजट और हुई इतनी कमाई
रश्मिका मंदाना की टोटल फिल्मों का कुल बजट 1553 करोड़ रुपये है. इसके बदले उनकी सभी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 4919.5 करोड़ हुई है. यानी मेकर्स ने उनकी फिल्मों पर जितना खर्च किया है उसका 3 गुना से ज्यादा उन्होंने वापस पाया है.
(नोट: यहां पर इस्तेमाल किया गया डेटा IMDB के मुताबिक है. इसके अलावा, कुछ फिल्मों का डेटा हमने सैक्निल्क से भी लिया है.)
और पढ़ें: Sikandar Box Office: सलमान खान की ‘सिकंदर’ हो सकती है फ्लॉप, सामने आईं 3 बड़ी वजहें