लाइफस्टाइल

Falgun Month 2023 Vrat Festival Dates Somvati Amavasya Mahashivratri Holi 2023 Kab Hai

Falgun Month 2023: आज से हिंदू पंचांग का अंतिम 12वां महीना फाल्गुन शुरू शुरू हो गया  है. फाल्गुन में संतान सुख के लिए बालकृष्ण की उपसान का बहुत शुभ मानी जाती है. वहीं वैवाहिक जीवन में खुशहाली और प्रेम संबंधों में मधुरता के लिए युवा कृष्ण स्वरूप वहीं ज्ञान प्राप्ति के लिए गुरु कृष्ण की पूजा की जाती है.

इसी महीने में देवी पार्वती ने महाशिवरात्रि पर शिव जी को पति के रूप में पाया था. रंगो का उत्सव होली भी फाल्गुन महीने में आती है. अध्यात्म और प्रकृति के नजरिए से भी फाल्गुन बहुत खास है. आइए जानते हैं फाल्गुन महीने में चंद्रमा की पूजा का महत्व और इस महीने कौन से व्रत-त्योहार आएंगे.

फाल्गुन में चंद्रमा की पूजा से मिलेगा ये लाभ (Falgun Month Chandra Puja Benefit)

फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र में होने के कारण इस माह का नाम फाल्गुन पड़ा है.चंद्रमा का जन्म फाल्गुन में मास में होने के कारण इस महीने चंद्रमा की उपासना करने का विशेष महत्व है. चंद्रमा को सुख-शांति और मन का कारक माना गया है. भगवान शंकर ने अपने चंद्र को अपने सिर पर धारण किया है. चंद्र देवता को जल तत्व का देव कहा जाता है.

dharma reels

कुंडली में चंद्रमा की  स्थिति मजबूत हो तो व्यक्ति धनवान और सुख भोगता है वहीं चंद्रमा के अशुभ होने पर मानसिक रोग घेर लेते है. ऐसे में फाल्गुन के महीने में रोजाना माता की सेवा करने इससे चंद्र की प्रसन्नता प्राप्त होती है. कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए चावल, सफेद वस्त्र, शंख, सफेद चंदन, दही और मोती दान करना चाहिए.

फाल्गुन माह 2023 व्रत-त्योहार (Falgun Vrat Festival 2023 List)

  • 6 फरवरी 2023 (सोमवार) – फाल्गुन माह शुरू
  • 9 फरवरी 2023 (सोमवार) –  द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
  • 12 फरवरी 2023 (रविवार)- यशोदा जयंती
  • 13 फरवरी 2023 – कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति, शबरी जयंती
  • 14 फरवरी 2023 (मंगलवार) – जानकी जयंती
  • 16 फरवरी 2023 (गुरुवार) – विजया एकादशी
  • 18 फरवरी 2023 (शनिवार) – महाशिवरात्रि, शनि प्रदोष व्रत
  • 20 फरवरी 2023 (सोमवार) – सोमवती अमावस्या
  • 21 फरवरी 202 (मंगलवार) – फुलेरा दूज
  • 23 फरवरी 2023 (गुरुवार) – फाल्गुन विनायक चतुर्थी
  • 25 फरवरी 2023  (शनिवार) – स्कंद षष्ठी व्रत
  • 26 फरवरी 2023 (रविवार) – भानु सप्तमी
  • 27 फरवरी 2023 (सोमवार) – होलाष्टक शुरू
  • 3 मार्च 2023 (शुक्रवार) – आमलकी एकादशी
  • 4 मार्च 2023 (शनिवार) – शनि प्रदोष
  • 7 मार्च 2023 (मंगलवार) – फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन
  • पंचक – (19 फरवरी 2023 – 23 फरवरी 2023)

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर क्यों होती है चार प्रहर की पूजा, जानें रात्रि पूजन का मुहूर्त और महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button